जौनपुर : चुंबक की तरह मनुष्य को खींचती है श्रीमद् भागवत कथा

जौनपुर : चुंबक की तरह मनुष्य को खींचती है श्रीमद् भागवत कथा

सिंगरामऊ।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                क्षेत्र के गांव हरिहरपुर में शुरू हुई संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के दूसरे दिन कथावाचक श्री पुष्कर जी महाराज ने कहा कि भगवान के चरणों में जितना समय बीत जाए उतना अच्छा है। संसार में एक-एक पल बहुत कीमती है। जो बीत गया उसे जाने दें। इसलिए जीवन को व्यर्थ में बर्बाद नहीं करना चाहिए। भगवान द्वारा प्रदान किए गए जीवन को भगवान के साथ और भगवान के सत्संग में ही व्यतीत करना  चाहिए। इस संसार में जो भगवान का भजन न कर सके वह सबसे बड़ा भाग्यहीन है।

भगवान इस धरती पर बार-बार इसलिए आते हैं ताकि हम कलयुग में उनकी कथाओं का आनंद ले सकें और कथाओं के माध्यम से अपना चित्त शुद्ध कर सकें।भागवत कथा चुंबक की तरह काम करती है जो मनुष्य के मन को अपनी ओर खींचती है। इसके माध्यम से हमारा मन भगवान से लग जाता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने मात्र से ही जीव का कल्याण हो जाता है। इस मौके पर रंजन मिश्र, सुनील, राजन, मनोज कुमार, आलोक व तमाम श्रोता मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : लता मंगेशकर के निधन पर राजगीर मिस्त्री ने फ़ोटो लगाकर दी श्रद्धांजलि
Next articleजौनपुर : सीएम, पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?