बदलापुर। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष सघन अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बदलापुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बदलापुर संजय वर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी अपने हमराही कांस्टेबल दिनेश यादव के साथ चौकी क्षेत्र घनश्यामपुर मे रात्रि भ्रमण कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के ग्राम शाहपुर दुगौली मोड़ से राजन यादव उर्फ पिन्कू पुत्र अरबिंद यादव उम्र 19 निवासी ग्राम रारी खुर्द थाना बदलापुर को चोरी की बाइक हीरो स्पलेण्डर प्लस रंग काला चेचिस न0 MBLHA10BFFHD49136 इंजन न0 HA10ERFHD65865 बदला हुए नम्बर प्लेट न0 UP62 AS 4257 के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।