जौनपुर : चोरी की बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार
केराकत। विनोद कुमार तहलका 24×7 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी के दिशा-निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त चांद अली उर्फ कल्लू पुत्र मनौवर अली व अभियुक्त मुरली कश्यप पुत्र अवधेश कश्यप निवासी तिलखरा मेहनाजपुर आजमगढ़ को शुक्रवार की सुबह अकबरपुर मोड़ के समीप से चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।