जौनपुर : चोरी के सामान व नगदी के साथ दो महिला चोर गिरफ्तार
सुईथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
4अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निर्देशन में थानाध्यक्ष सरपतहां संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक राम नारायण गिरी ने अपने हमराहियों मुकेश यादव, संजय सिंह, कोमल सिंह, मंजूबाला के साथ मुखबिर की सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या 85/22 में भादवि की धारा 379, 411, 420 एवं 34 व मुकदमा अपराध संख्या 131/22 में भादवि की धारा 457 एंव 380 से सम्बन्धित दो महिला अभियुक्ता गरीबुन पत्नी आशिक निवासी ग्राम झमका थाना केराकत जिला जौनपुर एंव रेहाना पत्नी करीम निवासी झमका थाना केराकत जौनपुर को उपाध्यायपुर से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।

















