जौनपुर : चोरों ने दो विद्यालय और पंपिंग सेट को बनाया निशाना
खुटहन। संतलाल सोनी तहलका 24×7 क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर रविवार की रात चोरों ने विद्यालय और पंपिंग सेट को निशाना बना दिया। दोनों स्थानों से चोर लगभग 50 हजार का सामान पार कर दिए। घटना की सूचना थाने पर दी गई है।
प्राथमिक विद्यालय गोबरहा के कार्यालय का ताला तोड़ कर चोर भीतर रखा गैस सिलेंडर, डेग, पंखा, बाल्टी आदि सामान चोर उठा ले गये। घटना की जानकारी दूसरे दिन सुबह होने पर प्रधानाध्यापक सुशीला देवी ने तहरीर दिया है। वहीं दूसरी घटना प्राथमिक विद्यालय गोपालापुर की है। जहाँ चोरों कार्यालय का ताला तोड़ तीन पंखा, गैस सिलेंडर उठा ले गये। प्रधानाध्यापक प्रतिभा यादव ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया है। तीसरी घटना उसरौली गांव की है। जहाँ इसी गांव निवासी शीतला प्रसाद मिश्र का खेत में लगा पंपिंग सेट के कमरे का दरवाजा तोड़ चोर इन्वर्टर, बैटरी, विद्युत मोटर उठा ले गये। पीड़ित की सूचना पर पहुँची पुलिस आवश्यक छानबीन कर वापस लौट गई।