जौनपुर : छत से गिरकर महिला गम्भीर रूप घायल, जिला चिकित्सालय रेफर
शाहगंज। राजकुमार अश्क तहलका 24×7 क्षेत्र के ठकठौलिया गांव में शनिवार की शाम छत पर टहलते समय पैर फिसलने से महिला गिरकर घायल हो गयी। मौके पर मौजूद परिजनों ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर से सटे ठकठौलिया गांव निवासी देवकी पांडेय (40) पत्नी अरविंद पांडेय शनिवार की रात अपने छत पर टहल रही थी अचानक छत से असंतुलित होकर पैर फिसलने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। शोर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।चिकित्सकों ने उपचार के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।