जौनपुर : छह गोवंशों से साथ चार तस्कर गिरफ्तार

जौनपुर : छह गोवंशों से साथ चार तस्कर गिरफ्तार

# ब्रेड वाहन से करते थे गोवंशों की तस्करी

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                 कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के अर्गूपुर खुर्द गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास से बंद बाडी पिकअप वाहन से तस्करी के लिए ले जाए जा रहे छह गोवंशों के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या को देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त गांव में ब्रेड की डिलेवरी करने वाले पिकअप वाहन में गोवंशों को लादकर उनकी तस्करी के लिए ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस की तीन टीमें मौके पर पहुंच कर घेराबंदी करते हुए चार तस्करों को हिरासत में लिया। वाहन से बरामद छह की संख्या में गोवंशों को पशु आश्रय स्थल भेज दिया गया। पकड़े गए तस्करी के आरोपी हेमंत कुमार पुत्र रामफ़ेर निवासी बड़ौना थाना शाहगंज व अर्गूपुर खुर्द गांव निवासी साहब राम पुत्र रामबली, मनोज कुमार पुत्र मुन्शीलाल, विजय बिंद पुत्र छोटे लाल पर गोवध निवारण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।
Previous articleजौनपुर : चाचा- भतीजे की मौत से गांव में पसरा मातम
Next articleजौनपुर : डीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?