जौनपुर : डीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन

जौनपुर : डीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील परिसर स्थित निर्माणाधीन सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें फरियादियों द्वारा कुल 65 प्रार्थना पत्र दिए गए। 13 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की टीम को सौंप कर जल्द निस्तारण कराने का निर्देश दिया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सर्वाधिक भूमि विवाद के मामले रहे। वहीं जनहित से जुड़े मामलों को लेकर चेयरमैन पति प्रदीप जायसवाल व सभासदों ने पांच सूत्रीय मांगो का पत्रक देकर कहा कि आवास की दूसरी किस्त, विधवा, वृद्धा, विकलांग पेंशन, आयुष्मान योजना में अंत्योदय कार्ड के जांच की मांग, नगर के मेनरोड में जाम की समस्या, प्लास्टिक प्रतिबंधित उत्पादन व थोक विक्रेता के रोकथाम की व्यवस्था को लेकर पत्रक दिया। वहीं क्षेत्र के घूरीपुर गांव निवासी विकलांग गौरीशंकर तिवारी पुत्र छैलबिहारी ने पत्रक देकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने और समाधान दिवस पर अनेकों बार पत्रक दिए जाने पर कार्रवाई न होने की बात कही। जिलाधिकारी ने विकलांग की हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।

समाधान दिवस पर सीएमओ लक्ष्मी सिंह, डीएफओ प्रवीण खरे, बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरख नाथ पटेल, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, सूचना अधिकारी मनोकामना राय, उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार व तहसीलदार महेन्द्र प्रताप, क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार, चिकित्साधीक्षक डाॅ. रफीक फारुकी, आरआई नगर पालिका सुरेंद्र शर्मा, प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : छह गोवंशों से साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : अधेड़ हुआ जहरखुरानी का शिकार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?