जौनपुर : छह घंटे तक रुका रहा ताजिया, बाद में हुआ दफन

जौनपुर : छह घंटे तक रुका रहा ताजिया, बाद में हुआ दफन

बरसठी।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 पुरेसवां व सहरमां गांव में रास्ते के विवाद को लेकर ताजिया उठाने के दौरान तनाव उत्पन्न हो गया। एसडीएम मड़ियाहूं अर्चना ओझा व सीओ अशोक कुमार के पहुंचकर समझाने के बाद भी मामले का समाधान न होने पर एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह व एडीएम राम प्रकाश मौके पर पहुंचे। इस दौरान ताजिया उठाने की बजाय ताजिएदार अपने-अपने घरों को चले गए। तकरीबन छह घंटे चली जद्दोजहद के किसी तरह ताजिए का दफन हो सका। मामले की नजाकत को देखते हुए मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात है।

गांव में ताजिया दफन के लिए जाने वाले रास्ते पर विवाद है। रास्ते में गांव के भग्गू पाल ने पेड़ लगाया है। उनका कहना है कि यह भूमि उनकी है जबकि दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि यह आम रास्ता है व मामला कोर्ट में चल रहा है। प्रशासन की ओर से कुछ दिन पहले कर्बला तक जाने के लिए रास्ते को दुरुस्त करा दिया गया था। इसके लिए अधिकारियों की ओर से बैठक में सभी को समझा भी दिया गया था, लेकिन ताजिया उठाने के दौरान मामला बिगड़ गया। शांति-व्यवस्था के लिहाज से पुलिस के अधिकारी भी काफी देर तक मौके पर ही मौजूद रहे। एसडीएम अर्चना ओझा ने बताया कि देररात ताजिए का दफन करा दिया गया। स्थिति शांतिपूर्ण है।
Previous articleजौनपुर : चोरी की 35 साइकिलें बरामद, आरोपित गिरफ्तार
Next articleबिहार सियासी उलट-फेर ! रुख नहीं भांप पाई भाजपा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?