जौनपुर : छात्राओं की लड़ाई में कूदे अभिभावक, मुकदमा दर्ज
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
दो छात्राओं के बीच हुई मारपीट में एक छात्रा का पिता भी कूद गया। पिता ने अपने बेटी की ओर से दूसरी छात्रा को पीट दिया। घायल छात्रा के दादा ने पिटाई करने वाले पिता के खिलाफ केराकत कोतवाली थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।

मामला केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के देवकली गांव का है। गांव के स्कूल में बद्दू का पुरा गांव निवासी पप्पू सिंह उर्फ़ पहलवान की बेटी कक्षा 2 की छात्रा है और इसी गांव के मोहम्मद उमर की पोती रुबीना उर्फ़ रोजी कक्षा 5 में पढ़ती है। लंच समय में दोनों छात्राएं एक साथ खेल रही थीं। इस दौरान मोहम्मद उमर की पोती रोजी ने पप्पू पहलवान के बेटी का बाल पकड़ कर गिरा दिया। इसकी जानकारी जब पप्पू पहलवान को हुई तो वह स्कूल में पहुंच गया और मोहम्मद उमर के पोती रोजी की पिटाई कर दी। इस दौरान स्कूल के अध्यापकों ने पप्पू पहलवान को रोकने की कोशिश की लेकिन पप्पू पहलवान छात्रा को पीट दिया। पिटाई से रोजी के सिर में चोट लग गई। घटना की जानकारी जब मोहम्मद उमर को हुई तो वह अपनी पोती को लेकर केराकत कोतवाली थाना पहुंच गए और पप्पू पहलवान के खिलाफ तहरीर दी। थाना पुलिस ने पप्पू पहलवान के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
















