जौनपुर : छात्रा को भगा ले जाने का लगाया आरोप
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल रहकर इंटर में पढ़ रही छात्रा घर से गायब हो गई। ननिहाल वालों ने गांव के ही एक युवक पर छात्रा को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। स्थानीय थाने की पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न करने पर ननिहाल वालों ने सोमवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।


















