जौनपुर : मानदेय न मिलने से नाराज आशाओं ने किया पीएचसी पर प्रदर्शन
# शीघ्र मानदेय भुगतान न होने पर सीएमओ कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
चार महीने से मानदेय न मिलने से नाराज आशाओं का गुस्सा सोमवार को अचानक फूट पड़ा। आशाओं ने मानदेय व अन्य भुगतान करने की मांग को लेकर पीएचसी सोंधी पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आठ सूत्रीय मांग को लेकर प्रभारी चिकित्साधिकारी के नाम बीसीपीएम अशोक कुशवाहा को ज्ञापन सौंपा।आशा संगिनी की ब्लाक अध्यक्ष अनीता के नेतृत्व में दर्जनों आशा पीएचसी सोंधी पर पहुंची। सभी आशाएं एकजुट होकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगी।


















