26.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : छुट्टा पशुओं से परेशान है आम जनमानस

जौनपुर : छुट्टा पशुओं से परेशान है आम जनमानस

# सड़क दुर्घटनाओं का सबब बन रहे हैं आवारा पशु

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7 
              नगर में छुट्टा पशुओं के लिए कोई व्यवस्था न होने से आए दिन पशु सड़क दुर्घटना का सबब बन रहे हैं।बुधवार को देर शाम ऐसे ही दो घायल गो वंशो को उपचार के बाद लपरी गो शाला भेजा गया। नगर पंचायत खेतासराय में छुट्टा गो वंशो को पकड़ने अथवा उनके रखने की कोई व्यवस्था न होने से आए दिन गो वंश सड़क या गली मे टहलते मिल जाते है।
नगर पंचायत में सोमवार और मंगलवार को एक-एक बछड़े खेतासराय जौनपुर मार्ग पर थाने के समीप चार पहिया वाहन से दुर्घटना का शिकार हो गए। एक पशु के रीढ़ की हड्डी टूट गई तथा दूसरे का पैर की हड्डी टूट गई। सूचना मिलने पर पशु चिकित्साधिकारी सोंधी ने दोनो गो वंशों का उपचार सड़क के किनारे ही कराया। परन्तु बुधवार की देर शाम तक थाना पुलिस तथा नगर पंचायत को सूचना दिए जानें के बाबजूद दोनो गोवंश सड़क के किनारे पड़े रहे। पशुओं के सड़क के किनारे पड़े होने की सूचना मिलने पर पशु चिकित्सक खुद देर शाम मौके पर पहुंचे तथा जिम्मेदारों को अवगत करा कर दोनो गो वंशो को लपरी गो शाला भेजवाया।
पशु चिकित्साधिकारी सोंधी डॉ बिपिन सोनकर ने कहा की दोनों घायल पशुओं का उपचार कर उन्हे नगर पंचायत कर्मियो के माध्यम से लपरी गौशाला भेजवाया गया है जहां उनका उपचार जारी रहेगा।
प्रभारी अधिशासी आधिकारी नगर पंचायत खेतासराय प्रदीप गिरी ने कहा नगर पंचायत मे कोई गौशाला नहीं है। बुधवार की शाम दो गोवंशो की जानकारी मिलने के बाद उन्हें लपरी गोशाला भेज दिया गया है। भविष्य में ऐसे गोवंशों को पकड़ कर उन्हे निकट की गोशाला मे भेजने की व्यवस्था की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37194374
Total Visitors
820
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This