जौनपुर : जनता कांग्रेस की ओर देख रही है आशा भरी निगाहों से- भुट्टो

जौनपुर : जनता कांग्रेस की ओर देख रही है आशा भरी निगाहों से- भुट्टो

शाहगंज।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                शाहगंज विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी परवेज़ आलम भुट्टो सुइथाकलां ब्लाक के सवायन, बाघगांव मे जनसम्पर्क के दौरान कहा कि बदलाव की चाहत में आम जनमानस कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है। बीजेपी और सपा पर निशाना साधते हुए दोनों पार्टियों की तमाम खामियों को साझा किया।

आगे कहा कि बीजेपी सरकार की नीतियां जातिवादी और आरएसएस की नीति पर रही है। धर्म के नाम पर तनाव और नफरत फैला रही है। अपराध बहुत बढ़ा है और दलितों पिछड़े वर्गों को भी बीजेपी सरकार में आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बीजेपी सरकार ने सरकारी नौकरियों में भी आरक्षण का कोटा पूरा नहीं किया गया है।

वहीं सपा की सरकार में हमलावर होकर कहा कि सपा सरकार में ज्यादातर गुंडों माफियाओं का ही राज रहा है। मुस्लिम समाज सपा सरकार में सबसे ज्यादा दुखी रहा है। यूपी में मुसलमानों के साथ सपा सरकार ने सौतेला व्यवहार किया है। मुसलमानों को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल में डाला गया। इस सरकार ने मुस्लिम समाज में दहशत पैदा की है। समाज के अन्य वर्ग के लोग भी काफी दुखी रहे हैं। दहशत के वातावरण में ये समाज काफी परेशान रहा है। वहीं भाजपा सरकार में प्रबुद्ध वर्ग भी परेशान रहा है। इनकी आर्थिक नीतियों के कारण गरीबी, बेरोजगारी बढ़ी है। चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा दिए जाएंगे। रोजगार नहीं मिलने की वजह से लोगों को पलायन भी करना पड़ा है। कांग्रेस की सरकार में दलित और अन्य पिछड़े वर्ग को पूरा सम्मान मिलेगा।
Previous articleजौनपुर : बीच चौराहे पर ट्रक खराब होने के चलते लगा भीषण जाम
Next articleजौनपुर : सस्ती और प्रदूषण रहित है सौर ऊर्जा- डॉ रितु श्रीवास्तव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?