जौनपुर : जन सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं होती- पिंकू मौर्या
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्षा उर्वशी सिंह के निर्देशन मे पूर्वांचल प्रभारी पिंकू मौर्य ने बुधवार को ग्रामीण बस्तियों में जाकर सड़क के किनारे बसे हुए लोग और जरूरतमंद लोगों के बीच में खाद्य सामग्री मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया और लोगों को कोरोना के दूसरे लहर से बचने के लिए वैक्सीनेशन कराने और कोरोंना गाईड लाइन को पालन करने के लिए जागरूक भी किया।


















