जौनपुर : जमीनी विवाद में हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

जौनपुर : जमीनी विवाद में हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
             क्षेत्र के सोंगर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक ने शनिवार को वाराणसी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी परिजनों होते ही कोहराम मच गया।सोंगर गांव में चार दिन पहले बुधवार को जमीन के विवाद को लेकर पट्टीदारों ने पूर्व प्रधान शमशेर के दो पुत्रों 35 वर्षीय हाशमी और 27 वर्षीय तालिब को पीटकर घायल कर दिया था।
                      मृतक की फाइल फोटो
जिसमें तालिब  गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसमें पुलिस ने उसी दिन चार आरोपितों के विरुद्ध मारपीट और गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया था। गंभीर रूप से घायल तालिब का वाराणसी के ट्रामा सेण्टर में उपचार चल रहा था। जहां उपचार के दौरान तालिब की सुबह मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपित फरार हैं।
Previous articleजौनपुर : पार्लियामेंट डिबेट से विद्यार्थियों को मिलेगी सीख- प्रो. सुभाष सिंह
Next articleजौनपुर : कुलपति ने किया विरासत कला वीथिका का उद्घाटन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?