जौनपुर : जल चढ़ाकर वापस लौट रहे कांवड़िया की सड़क हादसे में मौत

जौनपुर : जल चढ़ाकर वापस लौट रहे कांवड़िया की सड़क हादसे में मौत

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
              क्षेत्र अंतर्गत सिहौल गांव निवासी सोमारू निषाद 42वर्ष की रविवार को देर रात काशी विश्वनाथ मन्दिर में जल चढ़ाकर वापस घर आते समय दानगंज बाजार में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। मौत की खबर जब साथ चल रहे साथियों ने घर पर दिया तो परिजनों में कोहराम मच गया।गौरतलब है कि कांवड़ लेकर सुमारू निषाद रविवार को देर शाम घर से वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में जल चढ़ाने के लिये निकले थे।

सोमवार को बाबा का अभिषेक के उपरांत वापस बनारस से घर लौट रहे थे कि रात लगभग ढ़ाई बजे के करीब दानगंज बाजार में वाराणसी से आजमगढ़ की तरफ से तेज गति से जा रहे अज्ञात वाहन ने पीछे से पैदल चल रहे सुमारू निषाद को जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके चलते वह दूर जाकर गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गये। साथ चल रहे कांवरियों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने घायलावस्था में सुमारू निषाद को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोलापुर लेकर गये। वहां चिकित्सकों ने सोमारू को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुँचे परिजनों के समक्ष पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु शिवपुर पोस्टमार्टम हॉउस भेज दिया। मृतक अपने पाँच भाईयो में सबसे छोटा था। उसके दो पुत्र और तीन पुत्री है। सोमारू लकड़ी के टाल पर लकड़ी चीरने का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
Previous articleजौनपुर : प्रबंधन के लिए व्यक्तित्व विकास जरूरी- अभय ओझा
Next articleजौनपुर : बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की उपलब्धता के लिए सरकार प्रतिबंध- गिरीश चंद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?