जौनपुर : जादूगर के शो में हुई जमकर मारपीट, चार लोग घायल

जौनपुर : जादूगर के शो में हुई जमकर मारपीट, चार लोग घायल

शाहगंज। 
एख़लाक खान 
तहलका 24×7 
                       नगर के आजमगढ़ रोड स्थित एक लान में चल रहे जादूगर के शो के दौरान शनिवार की रात जादू संचालकों और दर्शक के भी जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों से कुल चार लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए राजकीय पुरुष अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दो को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
नगर के हुसैनगंज मेन रोड निवासी व्यवसायी दिलीप अग्रहरि शनिवार की रात जादू का शो देखने पहुंचा था। गेट से प्रवेश कर अंदर पहुंचा जहां किसी कर्मचारी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर कर्मचारी इकठ्ठा होकर दिलीप को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिए।
मारपीट में मिर्जापुर जनपद का निवासी कर्मचारी धर्मराज विश्वकर्मा, अभयराज विश्वकर्मा व जौनपुर के लाइन बाजार निवासी अंजलि यादव घायल हो गई। सभी को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां दिलीप अग्रहरि व धर्मराज को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की तहरीर दोनों पक्षों के द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Previous articleजौनपुर : मिठाई लाल का ऐतिहासिक दशहरा मेला सकुशल सम्पन्न
Next articleअयोध्या : भरतकुंड महोत्सव में छा गया जादूगर राकेश का जादू
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?