25.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : जालसाजों ने उड़ाये महिला के खाते से 51 हजार

जौनपुर : जालसाजों ने उड़ाये महिला के खाते से 51 हजार

# एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस जांच में जुटी 

शाहगंज।
एख़लाक खान 
तहलका 24×7 
                    क्षेत्र के बड़ागांव स्थित यूनियन बैंक की शाखा में महिला के खाते से जालसाजों ने 51 हजार रुपये पार कर दिया। खाता चेक करवाने के लिए पहुंची महिला कम धनराशि देख अवाक रह गई। पीड़िता द्वारा मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
क्षेत्र के बड़ागांव निवासी सोबरा देवी पत्नी स्व. लल्लन प्रसाद का बड़ागांव स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया में खाता है। पीड़ित महिला का आरोप है कि जब भी पैसा निकालना होता था तो बैंक के समीप स्थित एक जनसेवा केंद्र से पैसे का लेन-देन कर लिया करती थी। किसी तरह जालसाजों ने उनके खाते से 51 हजार रुपये निकाल लिए।
रविवार को पीड़िता अपने फोन का मैसेज चेक करते समय बैंक का मैसेज देखा तो शक हुआ। महिला बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर अपना एकाउंट चेक करवाया तो बैलेंस देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जनसेवा केंद्र के एक युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी। मामले में पूछे जाने पर प्रभारी निरिक्षक सदानंद राय ने अनभिज्ञता जताई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37200001
Total Visitors
673
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This