36.1 C
Delhi
Thursday, March 28, 2024

जौनपुर : जितना कम होगा मृदा प्रदूषण, उतना ज्यादा होगा उत्पादन

जौनपुर : जितना कम होगा मृदा प्रदूषण, उतना ज्यादा होगा उत्पादन

# नैनो यूरिया तरल आधारित किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन

सुजानगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               क्षेत्र के सुजानगंज विकास खंड के परिसर में बुद्धवार को सहकारिता विभाग और इफ्को की संयुक्त पहल में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे किसानों को कम से कम फर्टिलाइजर का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया और फर्टिलाइजर के स्थान पर इफ्को नैनो यूरिया तरल का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।आए हुए किसानों और किसान सचिवों को नैनो यूरिया का प्रयोग करने और अधिक से अधिक लोगो को प्रेरित करने के लिए कहा गया। इसमें आए हुए विभिन्न अधिकारियों ने जानकारी प्रदान की और इसके सही प्रयोग करने के तरीके को समझाया।

इफको से आए हुए अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इसका सही और उचित मात्रा में प्रयोग करना अति आवश्यक है इसके सही प्रयोग से ही उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है। एडीओ एजी सुजानगंज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इसके प्रयोग से किसानों को पैसे की भी बचत होगी और साथ ही साथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी बनी रहेगी और भारत सरकार का किसानों की आय को दुगुना करने का लक्ष्य भी पूरा हो जाएगा। इसके अतिरिक्त दिलीप दुबे और सुधाकर वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर एडीसीओ मछलीशहर दीपक शर्मा, एडीसीओ बदलापुर सतीश चंद्र मौर्य, एडीओ (कॉ) सुजानगंज संजय कुमार, मछलीशहर शिल्पा तिवारी, विवेक शर्मा, पवन सिंह, क्षेत्र के किसान और सचिव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता सीपी सिंह ने किया और संचालन यतेंद्र सिंह ने किया था।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36789599
Total Visitors
372
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

माफिया मुख्तार अंसारी की हालत बिगड़ी, आईसीयू में 

माफिया मुख्तार अंसारी की हालत बिगड़ी, आईसीयू में  # खबर लगते ही परिवार के लोग पहुंचे बांदा लखनऊ।  विजय आनंद वर्मा  तहलका 24x7   ...

More Articles Like This