जौनपुर : जिला कारागार में बंद विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान मौत

जौनपुर : जिला कारागार में बंद विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान मौत

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
             जिला कारागार में बंद विचाराधीन बंदी की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खेतासराय कस्बा निवासी 45 वर्षीय पूरनमल गत वर्ष 13 जुलाई से जेल में लापरवाही से हुई मौत के मामले में बंद था। सोमवार की शाम उसने अचानक सीने में दर्द की शिकायत की। कारागार प्रशासन ने उसे उपचार के लिए आनन-फानन जिला अस्पताल भेजा। डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण साफ हो सके, इसलिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Previous articleजौनपुर : घटना के दूसरे दिन भी रीठी में तैनात रही कई थानों की पुलिस फोर्स
Next articleजौनपुर : महिलाओं के सशक्तिकरण से ही सशक्त समाज का निर्माण सम्भव- डॉ अंजू
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?