मीडिया मॉनिटरिंग सेल के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया गया कि टी.वी. चैनलों की गहनता से निगरानी की जाए। सोशल मीडिया एक्सपर्ट प्रतीक उपाध्याय को सोशल मीडिया पर निगरानी करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी/उपजिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश द्वारा सभी नामांकन कक्ष का निरीक्षण करके आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए नामांकन की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ संजय कुमार, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य उपस्थित रहे।