जौनपुर : जीवन में आयुर्वेद को अपनाएं, प्रकृति से हों करीब- डॉ. धर्मराज पाण्डेय

जौनपुर : जीवन में आयुर्वेद को अपनाएं, प्रकृति से हों करीब- डॉ. धर्मराज पाण्डेय

# सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में आयुर्वेद जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7 
             खेतासराय- खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में एक आयुर्वेद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार की सुबह किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों को आयुर्वेद के बारे में विस्तार से बताया गया और जीवन में आयुर्वेद को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि के रूप के उपस्थित हुए डॉ. धर्मराज पाण्डेय को प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने माला पहनाकर कर स्वागत किया। इसके पश्चात अतिथि द्वारा कॉलेज प्रांगण में लगे अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा का माल्यापर्ण कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया। श्री पाण्डेय ने आयुर्वेद के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया कि आयु और वेद के माध्यम से जीवन को प्राकृतिक बना सकते है।
दैनिक जीवन के रूटीन में देशी वस्तुएं जैसे सरसों तेल, दूध का सेवन कर स्वस्थ्य को अच्छा बनाया जा सकता है। उन्होंने आधुनिक के इस युग में फास्टफूड चीजों के बारे में लोगों को हिदायत देते हुए सख्त परहेज़ करने की अपील किया। जिससे अपने आपको को बीमारी से बचा सकते है। आज के दौर में पांव पसार रही बीमारियों से बचने के लिए सचेत रहना होगा। इस दौरान एनसीसी कैप्टन राजेश यादव, सेकेंड ऑफिसर विनोद मिश्रा, श्रीमती रेखा यादव, अनुराग यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता दिनेश गुप्ता ने किया।
Previous articleजौनपुर : न्यायालय के आदेश पर छह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
Next articleजौनपुर : कोरम के अभाव में नहीं हो पाया कोटे की दुकान का चयन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?