जौनपुर : जुलूस निकालने पर छह नामजद एंव 15 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार दोपहर बगैर अनुमति के जुलूस निकालने पर पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आप पार्टी के जिलाध्यक्ष सूर्यनारायण सिंह मुन्ना समेत छह नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

बताते चलें कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अग्निपथ योजना के खिलाफ जुलूस निकालकर तहसील पहुंचे थे। योजना को वापस लेने के लिए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह को सौंपा था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की थी।


















