जौनपुर : जेसीआई चेतना ने गरीबों को वितरित किया कंबल
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जेसीआई जौनपुर चेतना द्वारा आयोजित निशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम संस्था की नव चयनित अध्यक्ष सोनी जायसवाल के नेतृत्व में शहर के मध्य स्थित मीना रिजवी गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रांगण में कैंप लगाकर शहर के गरीब बस्ती से बुलाकर लोगों में निशुल्क कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम में उपस्थित मीना रिजवी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल तहसीन मैम ने जेसीआई संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम जनपद के सभी संस्थाओं को करना चाहिए।

इस समय शीतलहर का समय चल रहा है लोगों को ठंड में कंबल की आवश्यकता पड़ रही है। कंबल वितरण कार्यक्रम में सरला माहेश्वरी, विभा गुप्ता, चेतना साहू, मंजू जायसवाल, सारिका सेठ, ममता गुप्ता, अनिता कुमारी, ममता कश्यप, मधुरानी गुप्ता रीता कश्यप, रजनी साहू, बबली चौरसिया, मीरा अग्रहरी, रिचा गुप्ता, अंजू पाठक, रिंकी जायसवाल, शालिनी सिंह ने विशेष सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम का संचालन सारिका सेठ ने किया। संस्था की नव चयनित कोषाध्यक्ष सरला माहेश्वरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
















