जौनपुर : जेसीआई जौनपुर ने धूमधाम से मनाया भव्य सावन उत्सव

जौनपुर : जेसीआई जौनपुर ने धूमधाम से मनाया भव्य सावन उत्सव

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  नगर की अग्रणी संस्था जेसीआई जौनपुर के अध्यक्ष डॉ संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में टीडीएमसी विद्यालय पर पवित्र मास सावन में भव्य सावनी भोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थाध्यक्ष डॉ संदीप पाण्डेय, चेयरपर्सन जेसीरेट कंचन पाण्डेय व कार्यक्रम निर्देशक प्रदीप सिंह, नीतू सिंह ने भगवान शंकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

इसके पश्चात शचि श्रीवास्तव ने सत्यम शिवम सुन्दरम गाने पर नृत्य करके प्रभु की स्तुति की और नीलम जायसवाल, शिवानी चौरसिया, जूही बरनवाल ने भी संगीतमय प्रस्तुतियां दी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद के वरिष्ठ चिकित्सक हृदय एवं डायबिटिज रोग विशेषज्ञ डा. वीएस उपाध्याय तथा निर्णायक की भूमिका में लायनेस क्लब की पूर्व डिट्रिक्ट चेयरपर्सन ममता उपाध्याय रहीं, जिनके द्वारा सभी पूर्व अध्यक्षों के साथ इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया गया। मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार डा. शिल्पी सिंह, द्वितीय पुरस्कार आकांक्षा द्विवेदी तथा तृतीय पुरस्कार मीनू श्रीवास्तव को प्राप्त हुआ। बच्चों के बैलून गेम में प्रथम पुरस्कार अंजली जायसवाल, द्वितीय पुरस्कार सम्मिलित रूप से शौर्य पाण्डेय, माही सीकरी, महक मौर्या को प्राप्त हुआ। बच्चों के दूसरे गेम में प्रथम पुरस्कार लक्ष्य जायसवाल, द्वितीय पुरस्कार अंजली जायसवाल तथा तृतीय पुरस्कार सृजा सिंह माही को मिला।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह संगठन व्यक्ति को जीवन में बहुत कुछ सीखने का एक बड़ा आधार है और यहां से निकले लीडर आने वाले समय में एक बड़े समाज का नेतृत्व कर सकते हैं। निर्णायक ममता उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में संस्था के सभी सदस्यों और महिलाओं को इस भव्य कार्यक्रम की ढेर सारी बधाईयां दी। पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने इस आनन्दपूर्ण सावन उत्सव आयोजन के लिये डा. संदीप पाण्डेय और पूरी टीम की सराहना की। पूर्व मण्डलाध्यक्ष आलोक सेठ ने बताया कि जेसीआई विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करके सदस्यों का व्यक्तित्व विकास करती है। इस कार्यक्रम में उपस्थित मण्डल उपाध्यक्ष अविनाश जायसवाल ने कहा कि जेसीआई जौनपुर अपने प्रयत्न से निरन्तर विकास की ओर अग्रसर है। साथ ही साथ संस्था के सदस्य आरिफ अंसारी को क्विज प्रतियोगिता में विजेता बनने पर माला पहनाकर बधाई दी। मण्डल उपाध्यक्ष गौरव सेठ ने सभी सदस्यों की भरपूर उपस्थिति पर बधाई दी। कार्यक्रम के अन्त में अध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय ने सभी पूर्व अध्यक्ष तथा सदस्यों के साथ मिलकर निर्णायक व मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस कार्यक्रम में मण्डल अधिकारी धर्मेन्द्र सेठ, पूर्व अध्यक्ष रत्नेश गुप्ता, शशांक सिंह रानू, केके जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, दिलीप सिंह, सत्य प्रकाश जायसवाल, डा. प्रशान्त द्विवेदी, कृष्ण गोपाल, रमेश श्रीवास्तव, राजकुमार जायसवाल, डा. आनन्द प्रकाश, सौरभ बरनवाल, मनीष मौर्य, संदीप सेठी, दिलीप जायसवाल, अतुल जायसवाल, आकाश केसरवानी, हाफिज शाह, संतोष मेडिकल, रंजीत सिंह सोनू, रतन सीकरी, शिवेन्द्र सेठ, रितुल पाठक, मनीष चौरसिया, सोनी जायसवाल, अनीता सेठ, नीतू गुप्ता, पूनम जायसवाल, प्रीति जायसवाल, बबिता जायसवाल, वंशिका मौर्या, आरती जायसवाल, वन्दना सेठी, जूही बरनवाल, पूनम श्रीवास्तव, मेनका सीकरी, शिवानी चौरसिया आदि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का सफल संचालन नीरज श्रीवास्तव ने किया तथा कार्यक्रम निर्देशक प्रदीप सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
Previous articleजौनपुर : भारत विकास परिषद ने आयोजित किया रक्तदान शिविर
Next articleजौनपुर : अज्ञात कारणों से लगी आग में छप्पर सहित गुमटी जलकर खाक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?