जौनपुर : जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा आयोजन किया गया बाल टीकाकरण कैंप
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए समय- समय पर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का अनुपालन करना अत्यंत जरूरी है। इसके साथ ही साथ जागरूकता भी बहुत जरूरी है। आप सभी लोगों को वैक्सीन के साथ एहतियात बरतने की आवश्यकता है उक्त विचार सर सैय्यद अहमद इंटर कालेज प्रधानाचार्य व जेसीआई संस्कार के पूर्व अध्यक्ष जेसी शाहिद नईम ने कोरोना वैक्सीन शिविर के दौरान कही।

कार्यक्रम के संयोजक जेसीआई संस्कार के उपाध्यक्ष जेसी सरफराज एंव सह संयोजक जेसी मिनहाज इराकी, जेसीआई शाहगंज संस्कार के संस्थापक अध्यक्ष जेसी गुलाम साबिर के कुशल मार्गदर्शन में अध्यक्ष जेसी विशाल जायसवाल की कड़ी मेहनत से यह एक सफल आयोजन हुआ।क्षेत्र के सबरहद मुख्य मार्ग पर स्थित सर सैय्यद इंटर कॉलेज तालीमाबाद में सोमवार को वैक्सीनेशन का जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा आयोजन किया गया।


















