अध्यक्ष विशाल जायसवाल ने कहा कि देश के विकास में श्रमिकों का अमूल्य योगदान है। मजदूर ही वह तबका का जिसके श्रम की वजह से चहुमुंखी विकास को गति मिलती है। विश्व मजदूर दिवस पर श्रमिकों के सम्मानित करने के लिए गमछा का वितरण किया गया। इस भीषण गर्मी से ज्यादा दिक्कत कड़ी धूप में काम कर रहे श्रमिकों को हो रही है। इसी को देखते हुए संस्था ने मजदूरों को गमछा बांटने का फैसला किया। पूर्व अध्यक्ष शाहिद नईम ने कहा कि कड़ी धूप के मजदूर का सबसे नजदीकी साथी उसका गमछा ही होता है जो उसे धूप के साथ साथ पसीने से भी निजात दिलाता है।