जौनपुर : जेसीआई शाहगंज संस्कार के जेसी वीक चेयरमैन बने सरफराज

जौनपुर : जेसीआई शाहगंज संस्कार के जेसी वीक चेयरमैन बने सरफराज

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
               व्यक्तित्व विकास की अंतरराष्ट्रीय संस्था जेसीआई शाहगंज संस्कार के अध्यक्ष विशाल जायसवाल के नेतृत्व में सोमवार को आयोजित समान्य बैठक में जेसीआई सप्ताह के लिये सर्वसम्मति से संस्था के उपाध्यक्ष प्रबंध सरफराज इराकी को जेसी सप्ताह का चेयरमैन चुना गया।

बैठक में मौजूद संस्थापक अध्यक्ष जेसी गुलाम साबिर ने कहा कि संस्था विभिन्न प्रकार के सामाजिक, शैक्षणिक क्षेत्र के अलावा युवाओं के विकास का कार्य करती है। पूर्व अध्यक्ष मो. शाहिद नईम ने कहा कि इस बार भी पॉलिथीन का विरोध, ब्लड डोनेशन समेत जनहित से जुड़े काम किये जायेंगे। पूर्व अध्यक्ष पंकज सिंह व एखलाक खान ने सप्ताह के कार्यक्रमों की सफलता के लिये शुभकामनायें दी। इसके बाद संस्था के अध्यक्ष जेसी विशाल जायसवाल के साथ सभी पदाधिकारियों ने सप्ताह चेयरमैन जेसी एचजीएफ सरफराज इराकी का माल्यार्पण कर बधाई दी।

कार्यक्रम में मिन्हाज इराकी, शाहिद अंसारी, हसन मेंहदी, मो. आसिफ़, विनायक गुप्ता, रविशंकर वर्मा, जीशान नईम, अब्दुर्रहमान, सेराज आतिश, तारिक इराकी, श्रीश गुप्ता, रजा हुसैन समेत तमाम पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : तीन दिवसीय निशुल्क ई-श्रम कार्ड पंजीयन शिविर का हुआ आयोजन
Next articleजौनपुर : चोरों ने जेवर समेत टेंट हाउस के डेढ़ लाख का सामान किया पार 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?