27.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : जेसीआई शाहगंज सिटी ने डॉक्टर, सभासद एवं युवा व्यवसायी को बनाया सदस्य

जौनपुर : जेसीआई शाहगंज सिटी ने डॉक्टर, सभासद एवं युवा व्यवसायी को बनाया सदस्य

# जेसी सप्ताह के दूसरे दिन चलाया गया सदस्यता अभियान

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
                     जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा मनाए जा रहे जेसी सप्ताह 2021 के दूसरे दिन सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत एक डॉक्टर, एक सभासद एवं एक युवा व्यवसायी को संस्था की सदस्यता दिलाई गई। तीनों नए सदस्यों को पिन पहनाकर उनका संस्था में स्वागत किया गया।
जेसी सप्ताह चेयरमैन जेसी उज्ज्वल सेठ ने बताया कि जेसी सप्ताह हर वर्ष 09 से 15 सितंबर के बीच मनाया जाता है। सप्ताह के दूसरे दिन जेसीआई इंडिया से समाज के उल्लेखनीय लोगों को संस्था से जोड़ने के दिशानिर्देश मिले थे। इसके तहत एक डॉक्टर, एक समाजसेवी एवं एक युवा व्यवसायी को संस्था की सदस्यता दिलाई गई। अध्यक्ष जेसी अविनाश जायसवाल ने बताया कि होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. विपिन तिवारी, नगर पालिका के सभासद एवं समाजसेवी भुवनेश्वर मोदनवाल और युवा व्यवसायी आशुतोष जायसवाल को संस्था से जोड़ा गया। मंडल समन्वयक जेसी सौरभ सेठ ने तीनों नए सदस्यों को माल्यार्पण किया और पिन पहनाकर संस्था में स्वागत किया। नए सदस्यों ने संस्था की आस्थाओं एवं उसके उद्देश्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक जेसी सचिन वर्मा ने किया। इस दौरान सचिव जेसी वीरेंद्र जायसवाल, उपाध्यक्ष जेसी निर्भय जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37103385
Total Visitors
291
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This