26.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : टाउन फण्ड से नगर पालिका तक न हुआ विस्तार और न ही विकास..

जौनपुर : टाउन फण्ड से नगर पालिका तक न हुआ विस्तार और न ही विकास..

# 164 साल के इतिहास में बेमानी साबित हुआ विकास का दावा..

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                 व्यापारिक क्षेत्र में जनपद की सबसे बड़ी तहसील और गल्ला व्यापार में प्रदेश में दूसरे स्थान पर होने का गौरव प्राप्त करने वाला शाहगंज नगर सत्ता सरकारों व जनप्रतिनिधियों के भरोसे नहीं बल्कि जनता खुद की मेहनत से विकास के पहिए को गति देने में लगी है। वर्ष 1857 में टाउन फण्ड के सफर को आगे बढ़ाते नगर पालिका परिषद तक क्षेत्र का दायरा चार वर्ग किलोमीटर से अधिक नही हो सका।शाहगंज कस्बे में नगर पालिका का विशेष महत्व है।

इसके गठन का कारवाँ वर्ष 1857 से टाउन फण्ड के नाम से शुरू हुआ। वर्ष 1906 में टाउन फण्ड से इसे नोटिफाइड एरिया का दर्जा हासिल हुआ। इसके बाद पांच मई 1978 में यानी 72 वर्ष बाद नगर पालिका परिषद बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वर्ष 1990 के चुनाव के पूर्व कुल 16 जनप्रतिनिधियों ने कमान संभाली। वर्ष 1988 से यहां राजनैतिक दलों के चुनाव निशान पर चुनाव लड़ा जाने लगा। जिसमें राम प्रसाद अग्रहरि कांग्रेस के निशान पर चुनाव जीते। वर्ष 1992 से 95 तक पालिका प्रशासक की जिम्मेदारी में रही। 1995 से 2000 तक भाजपा के जय प्रकाश गुप्ता चेयरमैन रहे। 2000 से 2005 तक उनकी पत्नी सुमन गुप्ता ने पालिका की अध्यक्ष रहीं। वर्ष 2006 में भाजपा से ही ओमप्रकाश जायसवाल चुने गए। वर्ष 2012 में जितेन्द्र सिंह ने नगर पालिका की कमान संभाली। वर्तमान में गीता जायसवाल प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 26441 नगर पालिका की आबादी है। परिसीमन नही होने के कारण काफी जद्दोजहद के बाद ग्राम सभा सुरिस व निजामपुर में कुड़ा डंपिंग, कुड़ा निस्तारण के लिए जमीन मिल सकी। प्राइवेट वाहनों के लिए किसी मार्ग पर स्टैंड की व्यवस्था न होना जाम का प्रमुख कारण बनता है। आबादी और क्षेत्र के आधार पर शासन द्वारा मिलने वाला बजट भी काफी कम होने के कारण विकास कोसों दूर है। परिसीमन के बाबत चेयरमैन गीता जायसवाल बताती हैं कि प्रदेश सरकार ने 50 नगर पालिकाओं का दायरा बढ़ाया। उक्त प्रक्रिया में थोड़ा विलंब हो जाने के कारण शाहगंज नगर पालिका का परिसीमन नही हो सका। पालिका क्षेत्र के विस्तार के लिए शासन स्तर पर प्रक्रिया जारी है। परिसीमन से नगर क्षेत्र का विकास होगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37106444
Total Visitors
559
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This