जौनपुर : टेलीफोन का तार कटने से छह ट्रेनें हुई लेट
# आठ घंटे बाद कमी दूर होने पर ट्रेनों का संचालन हुआ सामान्य
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात जेसीबी से गिट्टी की चुनाई करते समय टेलीफोन का तार कट गया था, जिससे वाराणसी- प्रतापगढ़ रेल प्रखंड पर चलने वाली छह ट्रेनें लेट हुई। हालांकि आठ घंटे में कमी दूर हो जाने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य हो गया, जबकि इसके पहले दूसरे माध्यमों से ट्रेनों का संचालन किया जा रहा था।


















