जौनपुर : ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत
सरपतहां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
स्थानीय थाना क्षेत्र के सराय मोहद्दीनपुर चौराहे के समीप बुधवार को शाम तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



















