जौनपुर : ट्रक की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल
# हादसे में दोनो पैर क्षतिग्रस्त, ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर
चन्दवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के बजरंग नगर चौकी के समीप बुधवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने उक्त घायल युवक को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने ट्रामा सेन्टर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।


















