जौनपुर : ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, पति बाल-बाल बचा
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित भादी चुंगी मोड़ के समीप गुरुवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका पति बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


















