जौनपुर : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रुप से घायल 

जौनपुर : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रुप से घायल 

तेजीबाज़ार। 
संदीप गुप्ता 
तहलका 24×7 
                   थाना क्षेत्र के बरचौली रोड़ पर ट्रक और बाईक में टक्कर हो जाने से बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक गौराखुर्द निवासी श्याम बहादुर सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह अपनी बुआ को लेकर बाईक से बदलापुर छोड़ने गया था, वापस आते समय जैसे ही बरचौली पुल के पास पहुंचा विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही ट्रक से टकरा गया, जिससे श्याम बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया, ट्रक ड्राइवर मौका देखते ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक के परिजनों को सूचित किया गया और तत्काल एम्बुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजीबाज़ार ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Previous articleजौनपुर : केराकत पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Next articleगोपीपुर की रामलीला में श्रीराम- केवट के मनोरम मंचन ने किया भाव-विभोर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?