जौनपुर : ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की दर्दनाक मौत

जौनपुर : ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की दर्दनाक मौत

शाहगंज। 
एख़लाक खान 
तहलका 24×7
             वाराणसी अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ के बंद फाटक को पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम की है। गेटमैन की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के ताखा शिवपुर गांव निवासी इंद्रजीत चौहान (60) पुत्र स्व. हंसराज चौहान मंगलवार की शाम वाराणसी अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ से दवा लेकर घर जा रहा था। जो बंद फाटक पैदल पार करते समय आजमगढ़ से दिल्ली जा रही कैफ़ियत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसमें मौके पर ही मौत हो गई। गेटमैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मचा है।
Previous articleगाजीपुर : ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की दर्दनाक मौत
Next articleहौसला बुलंद चोरो ने बंद मकान को बनाया निशाना 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?