जौनपुर : ट्रेन की चपेट मे आने से युवक की दर्दनाक मौत
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
बेलवाई रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार की सुबह वाराणसी बरेली एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ पुलिस ने उपचार के लिए पुरूष चिकित्सालय लाया जहां हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।


















