जौनपुर : ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान

जौनपुर : ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                   क्षेत्र के मजडीहा गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर एक युवक ने मालगाड़ी ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उक्त गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर देर शाम करीब साढ़े सात बजे ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने आत्महत्या कर लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया उसके जेब में मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त रितेश (21) उर्फ राकेश पुत्र रामलखन निवासी तियरा खुटहन के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक मृतक मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। पुलिस ने स्वजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Previous articleजौनपुर : अग्निपथ विरोध में भड़काऊ पोस्ट डालने वाले तीन पुलिस हिरासत में
Next articleजौनपुर : तार मरम्मत करते समय करेंट लगने से लाइनमैन की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?