जौनपुर : ट्रैक्टर एंव ट्रक पर वर्जित होगा बच्चे और बहन बेटियों का नगर भ्रमण

जौनपुर : ट्रैक्टर एंव ट्रक पर वर्जित होगा बच्चे और बहन बेटियों का नगर भ्रमण

# कानपुर की घटना पर आए सरकारी फरमान पर जिला प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 दशहरा मेला देखने के लिए ट्रैक्टर ट्राली से नहीं जा सकेंगे। ट्रैक्टर, ट्रक, पिकअप आदि माल वाहक को रामलीला मैदान में पहले ही खड़ा कर दिया जाएगा और लोग अपने विभिन्न साधनों से वहां पहुंचकर ट्रैक्टर, ट्रक आदि पर बैठकर रामलीला और रावण वध का आनंद ले सकेंगे। यह समाधान जिलाधिकारी और रामलीला समिति के प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत के बाद निकला।
बता दें कि कानपुर में सड़क हादसे में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 26 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद यातायात निदेशालय ने ट्रैक्टर ट्राली समेत सभी मालवाहक वाहनों पर सवारी को प्रतिबंधित कर दिया। इस फैसले का असर शाहगंज में लगने वाले ऐतिहासिक दशहरा मेले पर भी पड़ने लगा, क्योंकि यहां नगरवासी महिलाएं और बच्चे ट्रैक्टर ट्राली से ही मेला देखने रामलीला मैदान पहुंचते हैं। जो उसी पर बैठकर मेले का आनंद लेते हैं।
मंगलवार को श्रीराम लीला समिति के अध्यक्ष राम नारायण अग्रहरि के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात की। वहां लंबी चर्चा के बाद तय हुआ कि ट्रैक्टर ट्राली पहले ही मैदान में जाकर खड़ी हो जायेगी और लोग अन्य साधनों से वहां जाकर ट्रैक्टर पर बैठकर मेला देखेंगे।
क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने कहा कि ट्रैक्टर पर यात्रा करने की शासन से मनाही है। परंपरा को निभाने के लिए प्रशासन ने यह बीच का रास्ता निकाला है। सभी को इसका पालन करना चाहिए ताकि शासनादेश का उल्लंघन न हो। फ़िलहाल रामलीला समिति और जिला एवं स्थानीय प्रशासन की बैठक के बाद एक रास्ता निकलकर रामभक्त महिलाओं और नई पीढ़ी को राहत पहुंचाने का काम किया गया है।
Previous articleजौनपुर : मेरे साथ गलत कर रहे हैं मेरे भाई विधायक लकी यादव- ओम यादव
Next articleबड़ागांव का एतिहासिक जुलूस-ए अमारी सकुशल संपन्न
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?