जौनपुर : ट्रैक्टर के चपेट में आने से युवक घायल
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत जमदहां गांव में मानी मोड़ के समीप शनिवार की देर शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे पीएचसी सोंधी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी गई है।

















