37.8 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : ट्रैक्टर पलटने से पल्लेदार की दबकर दर्दनाक मौत

जौनपुर : ट्रैक्टर पलटने से पल्लेदार की दबकर दर्दनाक मौत

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                  शाहगंज वाया प्रयागराज राजमार्ग से तिलवारी गाँव के मोड़ पर मुड़ते समय अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर गहरे खड्ड में पलट गया। आस-पास के लोग भागते हुए मौके पर पहुँचें तो चालक सुरक्षित खड़ा था। जबकि ट्रैक्टर पर बैठा पल्लेदार नीचे दबा हुआ चीख रहा था। बास बल्ली के सहारे उसे ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला गया। उसे उपचार हेतु सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्वजन उसे घर लेकर चले आये। जहाँ कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से फरार हो गया।

तिलवारी गाँव निवासी 45 वर्षीय ओमकार नाविक के परिवार की माली हालत बहुत खराब चल रही थी। वह भाड़े पर ट्रैक्टर पर पल्लेदारी कर परिवार का गुजारा करता था। गुरूवार को वह रामनगर बाजार में सामान उतार कर वापस गांव से सामान लादने आरहा था। ट्रैक्टर उसका साथी चला रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर राजमार्ग से मुड़ खड़ंजे पर उतरा तभी खड़जे की ईट खिसक गई। जिससे अनियंत्रण ट्रैक्टर ट्राली सहित लगभग पंद्रह फिट गहरे गड्ढे में पलट गया। तीन भाइयों में सबसे बड़े ओमकार नाविक के माता पिता का वर्षो पूर्व ही निधन हो चुका था। वह अपनी पत्नी मीरा देवी और सात बच्चों के साथ अलग छप्पर का आशियाना बनाकर रह रहा था। दुर्घटना में उसकी मौत से पूरा परिवार बेसहारा हो गया। पत्नी मीरा रोते रोते बेहोश हो जा रही है। वहीं सभी बच्चों के रोने बिलखने से पूरा माहौल गमगीन हो गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37113864
Total Visitors
621
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This