जौनपुर : डीएम ने किया डूडा का निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को कार्यालय जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) जौनपुर का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी डूडा अनिल कुमार वर्मा से संचालित योजना के संदर्भ में आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा कार्यालय में पड़ी प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी तथ निर्माण कार्य की पत्रावलियों को व्यवस्थित रखवाने हेतु आवश्यक निर्देश दिया।



















