26.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : डीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला का निरीक्षण

जौनपुर : डीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला का निरीक्षण

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                     जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, करंजाकला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी फार्मासिस्ट सत्यलाल यादव से की गई। मौके पर सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध मिली, कुत्ते की सुई भी पर्याप्त संख्या में संख्या में उपलब्ध थी।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी दवा एक्सपायर न होने पाए। स्टाफ नर्स काफी दिन से अनुपस्थित मिली जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनकी संविदा समाप्त करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जो भी कर्मचारी कोविड-19 के ड्यूटी के लिए कंट्रोल रूम में लगाए गए हैं, अगर उनकी आवश्यकता कंट्रोल रूम में न हो तो उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पुनः भेज दिया जाये। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह को निर्देश दिया कि सभी सीएचसी पर सीसीटीवी लगाया जाए ताकि जनपद मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से ही चिकित्सकों की उपस्थिति देखी जा सके।
जिलाधिकारी के द्वारा टीबी के कुल मरीजों की संख्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की जिस पर एमओआईसी योगेश प्रताप सिंह के द्वारा बताया गया कि 114 मरीजों की दवा चल रही है, लगातार उनकी मॉनिटरिंग भी की जा रही है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सीएचसी के बाहर डॉक्टर का नाम, बैठने का समय के बोर्ड लगाया जाए एवं रात में ड्यूटी करने वाले डॉक्टर का नाम लिखवाया जाए। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों से अच्छा व्यवहार करते हुए उनका इलाज किया जाए। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल, जिला विकास अधिकारी बी.बी.सिंह, लैब असिस्टेंट धीरज सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37106288
Total Visitors
538
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This