जौनपुर : डीएम व सीडीओ ने दिलाई मतदाता दिवस पर शपथ

जौनपुर : डीएम व सीडीओ ने दिलाई मतदाता दिवस पर शपथ

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदाता की शपथ दिलायी। इसी क्रम में विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की सभी को बधाई दिया तथा अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदाता की शपथ दिलाई – ’’हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुये बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
Previous articleजौनपुर : टीचिंग, लर्निंग, रिसर्च एवं रिसोर्स समेत कई ‌बिंदुओं पर हुई चर्चा
Next articleजौनपुर : अराजकतत्वो ने लगाई आग, तीन छप्पर जलकर खाक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?