जौनपुर : डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, दो घायल
सुईथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
सरपतहां थाना क्षेत्र में रामनगर के समीप डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो अन्य साथी घायल हो गए। युवक इलाहाबाद विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन कर रहा था और अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। घायल साथियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने डीसीएम और चालक को हिरासत में ले लिया है।




















