जौनपुर : तमंचा, कारतूस व चाकू के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
रामपुर। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मडियाहूं के निर्देशन में थानाध्यक्ष रामपुर के नेतृत्व यादव नगर मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्तियों व संदिग्ध वाहन की चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार जो ग्राम गन्धौना की तरफ से आ रही थी, जिसको रोके जाने पर कार सवार पुलिस को देखकर गाड़ी को मोड़ कर भागने लगे। आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए कार सवार संदिग्ध व्यक्तियों विशाल सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी भंगेरी थाना रामपुर एंव सुदर्शन सिंह उर्फ चन्द्रबली सिंह पुत्र स्व रामनरायण सिंह निवासी ग्राम भंगेरी थाना रामपुर को पकड़ लिया गया। पकड़े गये अभियुक्तों के पास से 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस व एक चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।