जौनपुर : तमंचे के बल पर अध्यापिका से चैन छींनकर फरार हुए बदमाश

जौनपुर : तमंचे के बल पर अध्यापिका से चैन छींनकर फरार हुए बदमाश

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर गांव स्थित एनपीएस स्कूल के समीप तमंचे से आतंकित कर अध्यापिका के गले से चैन छींनकर नकाबपोश बदमाश मौके से फरार हो गए। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।जानकारी के मुताबिक प्रयागराज जनपद के शिवकुटी निवासी स्वाती गुप्ता पत्नी अभिषेक गुप्ता बदलापुर कस्बे मे भाड़े के मकान मे रहती है।

स्वाती गुप्ता खुटहन थाना क्षेत्र के डिहिया गांव स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका है।मंगलवार की दोपहर करीब पौनें दो बजे वह विद्यालय से अपने स्टाफ शिक्षिका के साथ हर रोज की तरह बदलापुर मकान पर वापस लौट रही थी। जहां स्टाफ शिक्षिका सरोखनपुर ओवरब्रिज के पास स्वाती को छोड़कर ढ़कवा अपने घर की तरफ चली गई। जहां स्वाती ओवरब्रिज से पैदल ही बदलापुर आ रही थी वह एन.पी.एस स्कूल के पास पहुंची थी इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशो ने स्वाती को रोककर उनके सिर पर तमंचे के बट से हमला कर गले से सोने की चैन छींनकर फरार हो गए। वहीं कोतवाली पुलिस ने पीड़ित सहायक अध्यापिका स्वाती गुप्ता की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशो पर लूट का मुकदमा दर्ज कर पुलिस बदमाशो की तलाश में जुटी है।
Previous articleजौनपुर : अज्ञात युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार
Next articleसुल्तानपुर : कवि मथुरा प्रसाद सिंह ‘जटायु’ को संस्कार भारती ने किया सम्मानित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?