जौनपुर : तमन्चा व चोरी की बाइक सहित दो बदमाश गिरफ्तार
बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
बक्शा पुलिस ने रविवार की रात्रि गस्त के दौरान सलारपुर गांव स्थित पेट्रोल पम्प के पास से दो बदमाशों को तमन्चा व चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक बदमाश भागने में सफल रहा। पुलिस ने लिखापढ़ी करतें हुए सोमवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।



















