36.7 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत 

जौनपुर : तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत 

शाहगंज।
एख़लाक खान 
तहलका 24×7 
          सोमवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। बीबीगंज से वापस लौटते वक्त उनकी बाइक तेज रफ्तार ऑल्टो कार की चपेट में आ गई। दोनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सकों ने चाचा को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते वक्त भतीजे की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के छभवां गांव निवासी उदय सिंह (32) पुत्र श्रीनाथ सिंह और विनोद सिंह (45) पुत्र तिलकधारी सिंह बाइक पर सवार होकर बीबीगंज स्थित एक एजेंसी से काम कर घर वापस लौट रहे थे। सरायमोहिद्दीनपुर से अखंडनगर मार्ग पर अतरडीहां गांव के समीप उनकी बाइक ऑल्टो कार की चपेट में आ गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने कार को कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार न. यूपी 32 एलआर 0925 को कब्जे में लेकर दोनों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान विनोद सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं उदय की हालत गंभीर देखकर उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उदय की भी मौत हो गयी।
मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच में जुटी। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया की शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37416688
Total Visitors
1018
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This